- Hindi News
- परतापुर में 75 बाल वैज्ञानिकों ने अनोखे मॉडल बनाए
परतापुर में 75 बाल वैज्ञानिकों ने अनोखे मॉडल बनाए
परतापुर| जिलास्तरीयविज्ञान, गणित, पर्यावरण प्रदर्शनी और जनसंख्या शिक्षा मेले का गुरुवार को समापन हुअा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री कनकमल कटारा, अध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र पंड्या और विशिष्ट अतिथि कैलाश मीणा थे। विज्ञान मेले में 75 बाल वैज्ञानिकों ने 26 प्रदर्शनी में अनोखे मॉडल प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन रितेश शाह ने किया एवं आभार जयंतीलाल उपाध्याय ने जताया।
परतापुर. विजेता को पुरस्कार देते अतिथि।