बांसवाड़ा. परतापुर| पटवारी के साथ मिलकर भूमि का फर्जी दस्तावेज तैयार करते हुए धोखे से जमीन हड़पने के संबंध में एक व्यक्ति ने कलेक्टर को परिवाद पेश करके शिकायत की है। परिवाद में परतापुर के कांतिलाल पंचाल पुत्र नाथूलाल पंचाल ने बताया कि करीब 35 वर्ष पूर्व रीको क्षेत्र में उसने अपने भाइयों के साथ संयुक्त रूप से जमीन खरीदी थी। उसके भाइयों ने उनके हिस्से की भूमि नजमुद्दीन खानजी अन्य को बेच दी थी।
भूमि काे बेचते समय उसमें उल्लेख किया गया था कि 1000 वर्गगज भूमि कांतिलाल की है। बताया गया कि नजमुद्दीन पटवारी ने मिलकर पूरी भूमि का मोटेशन अपने नाम करवा लिया। उक्त भूमि कुछ समय बाद रीको में अवाप्त हो गई।
परिवाद में आरोप लगाते हुए बताया गया कि कांतिलाल और उसके भाइयों के नाम अवार्ड किया गया, लेकिन नजमुद्दीन ने साजिश कर रीको के अधिकारियों से मिलकर अवार्ड को गायब करवा दिया। अवार्ड जारी हुआ तो कांतिलाल रोजगार के लिए बाहर चला गया था। कांतिलाल ने अब अपनी भूमि अपने नाम करवाने की मांग की है।