पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीजी का किया पंचामृत अभिषेक

श्रीजी का किया पंचामृत अभिषेक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर| गढ़ीके श्रीआदिनाथ दिगंबर जूना जैन मंदिर में प्रखर वक्ता आर्यिका र| सुभूषण मति माताजी ससंघ के सानिध्य में श्रावकों ने कल्पद्रुम शांतिनाथ, पार्श्वनाथ महावीर स्वामी का पंचामृत अभिषेक कर अर्घ्य समर्पित किए।

धर्मसभा में सुभूषणमति माताजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुंदर कश्मीर सीमा पर नहीं मां के चरणों में है। इंसान अपनी जिंदगी मां की कोख से प्रारंभ करते हुए इतनी ऊर्जा का संचय करता है कि जिसके फलस्वरूप पूर्ण जीवन चेतनामय बना रहता है। पिता अपनी संपदा को पुत्र को तभी सौंपता है जब वह योग्य युवा हो जब कि माता की कोख में ही संस्कारों की संपदा अपने अबोध को सौंप देती है। इसी संपदा के आश्रय से प्रतिभा रूपी संपदा का वह आधिपत्य प्राप्त कर लेता है अत: बालक की प्रथम पाठशाला मां होती है। मां अपने बच्चों को संस्कारवान बना कर देश राष्ट्र, के विकास में अपनी महत्ती भूमिका निभा सकती है। धर्म सभा में दीप प्रज्ज्वलन कांतिलाल कोठारी ने मंगलाचरण रंजना दोसी ने किया। इस अवसर पर अशोक दोसी, राजेन्द्र भरड़ा, शैलेश दोसी, संजय धीरावत, अजित भरड़ा, प्रदीप भरड़ा, जयप्रकाश दोसी उपस्थित थे। संचालन संदीप जैन ने किया।

मुनि सौरभसागरजी का 20वां दीक्षा महोत्सव मनाया

परतापुर. आचार्यपुष्पदंत सागरजी महाराज के शिष्य मुनि श्री सौरभ सागरजी का 20वां दीक्षा स्मृति दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अतिशयकारी बेडवा बावजी आदिनाथ भगवान की महाशांतिधारा अभिषेक किया गया। प्रवक्ता वीरेश जैन ने बताया कि बाराबंकी में मुनि श्री ससंघ सानिध्य में 20वां दीक्षा महोत्सव समारोह मनाया गया। मुनिश्री का पाद पक्षालन कर रमेश दिल्ली, जिनवाणी भेंट सौरभ संस्थान आरती पारस सेठी द्वारा उतारी गई इस अवसर पर हितेश शाह, प्रवीण, निर्मल धीरावत, प्रकाश गांधी, संजय दोसी, हर्षवर्धन शाह, चिराग, आदि उपस्थित थे।