पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परतापुर की सैफी मस्जिद में मजलिस

परतापुर की सैफी मस्जिद में मजलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर| परतापुरबोहरा समाज और अंजुमन बुरहानी कमेटी की ओर से दिवंगत डा. सैयदना साहब के साहबजादे जनाब मलिक भाईसाहब सोमवार को परतापुर पहुंचे। साहबजादे के दीदार करने के लिए बाेहरा समाजबंधुओं ने पलक पावणे बिछा दिए। शेख आमिल साहब खोजेमा भाई शाकिर के अगुवाई में बैंड की धुन पर स्वागत किया। साहबजादे के दीदार कर बोहरा समाजबंधुओं की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। साहबजादे की सदारत में सैफी मस्जिद में मजलिस आयोजित की गई। इस अवसर पर बोहरा समाज द्वारा 53 वें धर्मगुरु आली कादर मौला के परतापुर में आने की दुआ मांगी। जनाब मलिक भाई ने वागड़ की खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

परतापुर की सैफी मस्जिद में आयोजित मजलिस में मौजूद डॉ. सैयदना साहब के साहबजादे मलिक भाईसाहब और समाजबंधु।