पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परतापुर| शांतिकुंजहरिद्वार द्वारा आयोजित अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2014

परतापुर| शांतिकुंजहरिद्वार द्वारा आयोजित अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2014

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर| शांतिकुंजहरिद्वार द्वारा आयोजित अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2014 का जिला स्तरीय परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिला प्रवक्ता हितेश डी भट्ट ने बताया कि जिले में कुल 92 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें गढ़ी तहसील में सर्वाधिक 30780 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा मं गढ़ी तहसील से गोविंद निनामा राउप्रावि टांडा गढ़ी के छात्र ने सबसे ज्यादा अंक प्राप्त कर राज्यस्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गढ़ी तहसील में सर्वाधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर पूरे भारतवर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही बांसवाड़ा जिला राज्यस्तर पर तीसरे स्थान पर रहा। जिला संयोजक दिनेश मेहता ने बताया कि राज्यस्तर पर प्रथम रहे छात्र गोविंद निनामा और उत्कृष्ट कार्य सहयोग के लिए शिक्षक अधिकारी शिक्षकों का सम्मान किया गया।