पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निरंकारी सत्संग में दिया एकता और मानवता का संदेश

निरंकारी सत्संग में दिया एकता और मानवता का संदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर। स्थानीयनिरंकारी मिशन की ओर से रैयाना गांव में रविवार को सत्संग का आयोजन हुआ। सत्संग में चित्तौड़गढ़ से आए संत महात्मा भोलारामजी ने मौजूद निरंकारियों को एकता, भाइचारे और मानवता की सेवा करने का संदेश दिया। महात्मा ने कहा कि मानव जीवन में आत्मप्राप्ति करना ही उद्देश्य है। आत्म प्राप्मक बिना संत के सानिध्य से नहीं मिलती है। उन्होंने लोगों से मानवता की कद्र करने, सहनशीलता और भाइचारे अपनाने का आह्वान किया। सत्संग में डीके वर्मा, रामलाल, लालेंगजी, नरेंद्र, रामप्रकाश, प्रभाशंकरजी, गोविंदजी, कांता बहन, प्रवीण कुमार, कांतिलाल सहित कई निरंकारी शामिल हुए। निरंकारी मिशन के मीडिया प्रभारी नवीन त्रिवेदी ने बताया कि 13 फरवरी शुक्रवार को पाराहेड़ा में सुबह 11 बजे सत्संग और लंगर का आयोजन होगा।