- Hindi News
- सीएमएचओ ने गढ़ी परतापुर क्षेत्र में 8 टीमें गठित की
सीएमएचओ ने गढ़ी परतापुर क्षेत्र में 8 टीमें गठित की
परतापुर| स्वाइनफ्लू के बढ़ते असर के मद्देनजर सीएमएचओ डॉ. बी पी वर्मा ने रविवार को गढ़ी-परतापुर में सभी डॉक्टर्स की मीटिंग ली। इस दौरान उन्होंने हिदायत की दी स्वाइन फ्लू से प्रभावित क्षेत्रों के घरों में जाकर गठित आठ दलों द्वारा सर्वे की जाए। जिसमें एक डॉक्टर,एक एलएचवी और एक प्रसाविका को शामिल की गया है। वे जिन घरों में स्वाइन फ्लू से मौतें हुई हैं और जिन घरों में स्वाइन फ्लू के रोगी पाए गए हैं। वहां पर प्रतिदिन जाकर हस्ताक्षर करेंगे। साथ ही दवा भी देंगे।
इस दौरान दल के सदस्य स्वाइन फ्लू से प्रभावित होने वाले घरों में आने और जाने वाले रिश्तेदारों, सगे संबंधियों का रिकार्ड मय मोबाइल या टेलीफोन नंबर रखेंगे। जिससे कि उनके आने और उसके बाद जाने पर मोबाइल से संपर्क कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा सकेगी। इसके लिए प्रभारी अधिकारी गढ़ी के ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. शेख और डिप्टी सीएमएचओ डॉ. रमेशचंद्र शर्मा को बनाया गया है। वे आठों टीमों के कार्यों की मॉनिटरिंग करेंगे। सीएमएचओ ने दल के सदस्यों से कहा कि वे इस काम को पूरी गंभीरता से करें और कोताही बरते जाने पर या वहां पर स्वाइन फ्लू के लक्षण वाला रोगी मिलने पर सीसीए 16 और 17 की कार्रवाई की जाएगी।