पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परतापुर में एसडीएम नहीं हटवा पाए नेशनल हाइवे पर फैला अतिक्रमण

परतापुर में एसडीएम नहीं हटवा पाए नेशनल हाइवे पर फैला अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुरकस्बे में उपखंड अधिकारी अतिक्रमण हटाने में नाकाम रहे। इस साल मार्च के महीने में एक महिला की सड़क हादसे में मौत के पीछे हाईवे पर फैल रहे अतिक्रमण को मूल वजह माना था, जिस पर एसडीओ ने कहा था कि होली के बाद अभियान चलाकर अतिक्रमियों को आमरास्ते से बेदखल किया जाएगा, किन्तु 6 महीने बीत जाने के बाद भी इस अभियान की सुगबुगाहट भी नहीं हो पाई, जिसके चलते मुख्य मार्ग सिकुउ़ता जा रहा है और सड़क हादसों को नियंत्रित नहीं किया जा पा रहा है। क्षेत्रवासी कई सालों से कस्बे से गुजर रहे हाइवे पर अतिक्रमण की समस्याओं से त्रस्त है। फिर भी इस समस्या को लेकर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। अतिक्रमण से पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। जिससे कई लोगों की मौत भी हुई हैं। कुछ माह पहले एक महिला की मौत के बाद हाइवे पर अतिक्रमण का मसला भी उठा था। जिस संबंधित विभाग ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो पाई।

भगौरा मोड़ से गढ़ी कस्बे तक अतिक्रमण की भारी समस्याएं है। जिले का सबसे व्यस्ततम मार्ग होने से यहां दिन में हजारों छोटे-बड़े वाहन भी सफर करते हैं, जिन्हें करीब 2 किमी तक फैले इस अतिक्रमण के मार्ग पर कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कस्बेवासियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र कार्रवाई कराने की मांग की। हेमंत, तनवीर, रमण, अनिल सहित कई लोग शामिल थे।