- Hindi News
- 10वीं और 12वीं की प्रेक्टिकल परीक्षा आज से
10वीं और 12वीं की प्रेक्टिकल परीक्षा आज से
परतापुर | राउमाविगढ़ी में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान नई दिल्ली की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रेक्टिकल परीक्षाएं सोमवार से सुबह 9 से 12 12 से 3 बजे तक दो समय में होगी। समन्यवक भगवतीलाल बुनकर ने बताया कि उक्त परीक्षाओं का आयोजन क्षेत्रीय निदेशक द्वारा जारी की गई समयसारणी अनुसार होगा। सभी परीक्षार्थी मय प्रायोगिक रिकॉर्ड पुस्तिका के साथ उपस्थित होकर चस्पा की गई समय सारणी जरूर देखे।