- Hindi News
- पेंशन शुरू करने के बहाने की धोखे से रजिस्ट्री
पेंशन शुरू करने के बहाने की धोखे से रजिस्ट्री
परतापुर| पेंशनशुरू करने का बहाना बनाकर बस्सी चंदनसिंह गांव के एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुनिया नामक पीड़ित ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि करणपुर निवासी भगवतसिंह एक दिन उसके खेत पर आया और हल नहीं जोतने को कहा। जब इस बारे में पूछा तो कहा कि यह खेत उसका है। पुनिया के पुत्र इस संबंध मे तहसील कार्यालय आकर उक्त खेत की रजिस्ट्री की नकल निकलवाई तो उसमें करणसिंह के नाम रजिस्ट्री होना दर्शाया गया। पीड़ित ने भगवतसिंह, कोदर पुत्र प्रेमा बुनकर नवागांव, गौतम पुत्र मोगजी निवासी मालपुर पर कूटरचित दस्तावेज बनाकर धोखे में रखकर खेत की रजिस्ट्री कर हड़पने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।