पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने गीत कविताओं से बढ़ाया हिन्दी का मान

बच्चों ने गीत-कविताओं से बढ़ाया हिन्दी का मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. सरकारी आदेश को सर्वोपरी मानते हुए सरकारी स्कूलों में रविवार के दिन हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने जहां कविता पाठ, गीत आदि के माध्यम से हिंदी भाषा का सम्मान किया, तो शिक्षकों ने भी बच्चों को हिंदी भाषा के महत्व की जानकारी दी।

रामाविभोयर में संस्था प्रधान देवकीनंदन झा के सानिध्य में आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राजेंद्र जैन, श्रेयांस पंड्या, मणिलाल बरगोट, खातुराम आदि मौजूद थे। उच्चमाध्यमिक विद्यालय आबापुरामें नरेशचंद्र भट्ट और हरीशचंद्र ठाकुर के सानिध्य में किया गया। संचालन अजय पाठक ने और आभार बसंती पहाडिय़ा ने जताया। उच्चमाध्यमिक कूपड़ा मेंविविध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

परतापुर। राउमाविपरतापुर में हिंदी दिवस पर संस्थाप्रधान रमेश पाटीदार की अध्यक्षता, यतिन उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य में निबंध प्रतियोगिता हुई।

बच्चाें काे बताया हिन्दी का महत्व

रविवार को हिंदी दिवस के अवसर पर राउप्राविरावला मेंनिबंध प्रतियोगिता संस्थाप्रधान दिनेश त्रिवेदी के मार्गदर्शन में हुई। रामाविबड़वी मेंसंस्थाप्रधान सुरेश मेहता की अध्यक्षता और कन्हैयालाल नागदरा, बाबूलाल राठौड़ के सानिध्य में मनाया गया। संचालन नगीनलाल ने किया। नूतनस्कूल में संस्थाप्रधानमावजी खांट के सानिध्य में हिंदी दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ व्याख्याता देवेंद्र पंड्या, जेपी नागर, लोकेश शाह, एनके द्विवेदी आदि मौजूद थे। भीलवन में रमेशचंद्र, आशीष द्विवेदी आदि के सानिध्य में मनाया गया।
चंद्रपोलगेट स्कूल में कमलेश सक्सेना के सानिध्य में मनाया गया। बालिकाओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन लक्ष्मी कलाल ने किया। राउमावि देवदा में बृजनंदन दीक्षित के मार्गदर्शन में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। आभार सुषमा पांडेय ने जताया। राउप्राविकुटुंबी में हिंदीदिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर रामलाल डिंडोर ने बच्चों को संबोधित किया।