- Hindi News
- नंगी तलवार लेकर घूमते एक गिरफ्तार, जेल भेजा
नंगी तलवार लेकर घूमते एक गिरफ्तार, जेल भेजा
परतापुर| गोपीनाथका गड़ा में रविवार को आयोजित मेले में नंगी तलवार लेकर घूमते मोहन पुत्र चमना निवासी दानपुर को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। मोहन को कांस्टेबल सतीश और सुनील कुमार ने मेले में घेरकर पकड़ा। वही गोपीनाथ का गड़ा गांव के ही कांति पुत्र हलिया कटारा, बापूलाल पुत्र सुखलाल, विठला पुत्र सुखलाल को मेले के दौरान शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया जहां से सबको सब मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। सभी को पाबंद कर मुचलके पर छोड़ दिया। इसके अलावा राजेन्द्र पुत्र शंकर सिंह नई आबादी गढ़ी को आए दिन प|ी से मारपीट कर उत्पाद मचाने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर पाबंद किया।