बांसवाड़ा. बड़ोदिया| निर्मल भारत अभियान के तहत बड़ा दिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को समन्वयक और स्वास्थ्यकर्मियों ने साफ सफाई कर स्वच्छ का संदेश दिया।
समन्यवक हितेश पाटीदार मंजुला पाटीदार ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों ने पीएचसी परिसर में झाड़ू लगाया और प्लास्टिक की थैलियां इकट्ठा कर जलाया गया।
इस दौरान डॉ.समीर खां के अलावा विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। परतापुर.निर्मलभारत अभियान के तहत स्वच्छ परियोजना ब्लॉक गढ़ी द्वारा सीएचसी परतापुर में सफाई अभियान का शुभारंभ बीसीएमएचओ डॉ. मोहम्मद हकीम शेख के सानिध्य में हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। अभियान में डॉ. लोकेश मीणा, डॉ. वीरेंद्र चरपोटा ब्लॉक समन्वयक मयंक जैन सहित कई स्वास्थ्यकर्मियों ने सहयोग कर स्वच्छता का संदेश दिया।