पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जली ओसीबी को बदला, फीडर को किया अलग

जली ओसीबी को बदला, फीडर को किया अलग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर| दैनिकभास्कर द्वारा परतापुर में ट्रिपिंग फाल्ट के कारण आए दिन पीने के पानी की किल्लत का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसके बाद शुक्रवार को विद्युत निगम के अधिकारियों ने जेसीबी मंगवाकर जली हुई ओसीबी को बदलवाया तथा कुमजी का पारड़ा और जलप्रदाय के फीडर को अलग कर दिया ताकि बार-बार ट्रिपिंग फाल्ट से पीने के पानी की सप्लाई में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आए। कस्बे में बिना टंकी से सीधे पानी का वितरण होता है, जिससे बार-बार बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं के घर तक पानी नहीं पहुंच पाता था।

फीडर पर जली ओसीबी बदलते कार्मिक।