चाकू से वार, युवक घायल
बांसवाड़ा| सदर थाना क्षेत्र के शिलाभीत गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शिलाभीत निवासी रमण पुत्र कचरू डोडियार किसी काम से खेत गया था। उस दौरान गांव का ही विठला पुत्र कना, प्रकाश, कैलाश, सुरेश सुंदर आए और रमण पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में रमण गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। परतापुर. गढ़ी पुलिस ने चोरी के दो मामले में वांछित आरोपी चितरोडिया निवासी राकेश जोगी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।