पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अडोर में जेसीबी लगाकर ग्रेवल सड़क की खानापूर्ति

अडोर में जेसीबी लगाकर ग्रेवल सड़क की खानापूर्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर| ग्रामपंचायत अडोर में हाल ही में सोलर लाइट और ग्रेवल सड़क में भारी फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद अब दबाने का काम शुरू हो गया।

डकार कुंडी से उलई की ग्रेवल सड़क के अनुसार 80 हजार रुपए पूर्व में उठा लिए, अब उस पर पर्दा डालने के लिए जेसीबी लगा कर सड़क बनाई जा रही है। इसका निरीक्षण अधिकारी हरीश पाटीदार द्वारा प्रमुख शासन सचिव को भेजी रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद सरंपच पति रामलाल चरपोटा ने बताया कि मेरे कार्मिक द्वारा पूरा रिकॉर्ड अपडेट नहीं रखा गया है, जिसका खामियाजा हम भुगत रहे हैं। इसके लिए जेसीबी 5 ट्रैक्टर लगाकर कार्य को करवा रहा हूं।

यहहै पूरी ग्राम पंचायत का सच : अगरकेशबुक को सच माने तो भुगतान उठा लिया पर मौके पर कार्य नहीं हुए। तत्काल भौतिक सत्यापन नहीं होने से अब लीपापोती की जा रही है, जो जांच के दायरे में है। सोलर लाइट के लिए लाखों की खरीद दिखाई, जबकि इसकी आधी भी लाइटें नहीं लगी है। ठीक इसी तरह ग्रेवल सड़क राउप्रावि अडोर से टीएफसी मद में 40 हजार, नाला सफाई भीमकुंड से श्मशान घाट, निर्बध, 90 हजार, पटेलिया स्कूल पुलिया निर्बध 15 हजार, ग्रेवल सड़क मुख्य सड़क से टीएफसी मद से 50 हजार, ग्रेवल सड़क उलाई से प्रावि नयाफला टीएफसी 90 हजार, मैदान समतलीकरण डकार कुंडी एसएफसी मद 90 हजार, ग्रेवल सड़क मुख्य सड़क से डकारकुंडी निर्बध मद 90 हजार, ग्रेवल सड़क केवड़ा विद्यालय से भमरिया टीएफसी मद 55 हजार 500, हैंडपंप स्थापना 9 टीएफसी मद 4 लाख पांच हजार, गेवल सड़क आंगनवाड़ा से रामकुंड एसएफसी 50 हजार, भीमकुंड सफाई कार्य एसएफसी मद 80 हजार, दो पुलिया निर्माण केवड़ा से भमरिया निर्बध 80 हजार 200, आंगनवाड़ी भवन मरम्मत टीएफसी 25 हजार, आंगनवाड़ा भवन मरमत टीएफसी 25 हजार, पटवारघर मरमत एसएफसी मद 25 हजार , राजीव गांधी सेवा केंद्र रंग रोगन एसएफसी मद 25 हजार, पुलिसा निर्माण अडोर शंकर के घर के पास निर्बध मद 90 हजार 200, पुलिया निर्माण लवजी पुनिया के घर के पास एसएफसी मद 60 हजार 800, दो पुलिया निर्माण पटेलिया स्कूल के पास एसएफसी मद 73 हजार 200, पुलिया निर्माण गोविंद के घर के पास टीएफसी मद 93 हजार, ग्रेवल सड़क नाथी घाटी से निचला भमरिया टीएफसी मद 35 हजार, ग्रेव सड़क लक्ष्मण कमजी के घर के पास टीएफसी 75 हजार, केश बुक अनुसार बिना उदेश्य के नगर आहरण किया गया 2 लाख 43 हजार बहरहाल अब देखना यह है क