- Hindi News
- त्रिपुरा सुंदरी में पहले दिन पहुंचे 35 हजार श्रद्धालु
त्रिपुरा सुंदरी में पहले दिन पहुंचे 35 हजार श्रद्धालु
नवरात्रके प्रथम दिन शक्तिपीठ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में अलसुबह से रात तक आस्था का सैलाब उमड़ गया। अभिजीत मुहूर्त में पं. निकुंञमोहन पंडया दिव्यभारत पंडया के आचार्यत्व में विधि-विधान से पंचाल समाजबंधुओं ने घट-स्थापना की।
सुबह की मंगला आरती में हजारों श्रद्धालु नंगे पाव मैया के यहां पहुंचे। मंगला आरती से ही दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लग गई। दिनभर में 35 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन लाभ प्राप्त किए।
पैदलनंगे पांव पहुंचे भक्त : शक्तिपीठपर नंगे पांव पैदल जाने वाले भक्तों की खासी भीड़ रही। भक्तजन भक्तिभाव से जय माता, जय-जय माई अंबे, जय त्रिपुरे, तरतई माता की जय के जयघोष लगाकर चलते रहे। बांसवाड़ा, तलवाड़ा, डूंगरपुर, परतापुर, छींच, बागीदौरा आसपास के कस्बों से अाना जारी रहा। चौदह चौखरा पंचाल समाजजन ने दर्शनार्थियों के लिए व्यवस्थाओं को अंजाम दिया। मंदिर में पहले ही दिन गरबों में हिम्मतनगर के मानव एंड अर्चना ग्रुप के मुख्य कलाकार प्रवीणभाई रावत सुश्री योगिता जाटव के आवो नो रमवा आवो की धुन पर खूब थिरके श्रद्धालु। रात बारह बजे तक गरबों की धूम रही। टीम ने मैया की स्तुति की। पंचाल समाज के प्रवक्ता अंबालाल पंचाल अध्यक्ष कारीलाल ने बताया कि महामंत्री अमृतलाल कोषाध्यक्ष अशोक पंचाल बड़ोदिया, प्रेमचंद पंचाल, नटवरलाल, रामुदादा, लक्ष्मण, देवीलाल, हीरालाल, मोहनलाल, लालशंकर प्रताप पंचाल साथ रहे। माहीकॉलोनी : माहीकॉलोनी के पास श्रीराम कॉलोनी में नवरात्र के पहले दिन से गरबा शुरू हो गए। इसमें क्षेत्रवासी उत्साह से भाग ले रहे है। यह जानकारी दिलीप बैरवा ने दी।
मां के दरबार मंे दंडवत गया
सुंदनपुरनिवासी अर्जुन पटेल गांव के माताजी मंदिर से सुबह 6 बजे दंडवत प्रणाम करते हुए त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में रात को पहुंचा। उसने मोदी के प्रधानमंत्री बनने के लिए मन्नत मांग रखी थी। उसके साथ भाजपा के कार्यकर्ता ग्रामवासी बीच-बीच में मोदी के नारों के साथ जय माताजी के उदघोष से अर्जुन का उत्साह बढ़ा रहे थे।
इधर कई श्रद्धालुु मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन के बाद कई श्रद्धालु गुजरात के प्रसिद्ध शक्तिपीठ पावागढ़ स्थित महाकाली मंदिर और गुजरात-राजस्थान सीमा पर स्थित अंबाजी मंदिर के लिए रवाना हुए। अधिकांश श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए इन शक्ति पीठों के लिए रवाना हुए।
पावागढ़-अंबाजी के लिए श्रद्धाल