परतापुर| गढ़ी के आदिनाथ दिगंबर जूना मंदिर में आर्यिका सुभूषणमति माताजी के सानिध्य में गुरुवार से माया बीजाक्षर हीं नम के सवा करोड़ मंत्रों का जाप्यानुष्ठान शुरू हुआ। इस दौरान मणिलाल सेठ ने ध्वजारोहण, महिपाल शाह ने दीप प्रज्ज्वलन, मिहिर सौधर्म इंद्र कमलेश कुमार जैन ने आदिनाथ भगवान, पार्श्वनाथ भगवान का पंचामृत अभिषेक और पूजन किया। जाप्यानुष्ठान मंगल कलश की स्थापना के साथ शुरू हुए।
इस अवसर पर आर्यिका सुभूषणमति माता ने कहा कि जाप्यानुष्ठान से श्रावक-श्राविकाएं के सर्व सिद्धिदायक, सर्व कष्ट निवारक, सर्व मनोरथपूर्वक, ज्ञानवर्धक प्राप्ति का साधन है। महामंत्र को शुद्ध मन, मनोयोगपूर्वक, शांतिपूर्वक करने से परिवार, गांव, राष्ट्र देश में शांति का वातावरण बना रहता है। धर्म सभा में 151 श्रावक-श्राविकाओं का सकलीकरण द्वारा 10 दिनों तक जाप्य करने का संकल्प दिलवाया। केशवलाल शाह, खुशपाल शाह बाबूलाल मिंडा, मणिलाल सेठ, महिपाल शाह को समाज द्वारा बहुमान किया गया।