पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपाइयों ने अस्पताल में मरीजों को फल बांटे

भाजपाइयों ने अस्पताल में मरीजों को फल बांटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार को बागीदौरा भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल बांटे। साथ ही भाजपाइयों ने पं. दीनदयाल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज और देश के विकास में सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रमणलाल पाटीदार, गणपतलाल डामोर, चंद्रकांत खोडनिया, लालेंग भाई, नाथूभाई, ओमजी, लालसिंह सोलंकी, हीरजी भाई उपस्थित थे।

सज्जनगढ़.भाजपासज्जनगढ़ मंडल ने गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। भाजपाइयों ने पं. दीनदयाल के आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की। साथ ही उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कोदरलाल लबाना, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र डिंडोर, जिला उपाध्यक्ष प्रताप पटेल सहित कई भाजपाई मौजूद थे।

ठीकरियाके शिव मंदिर पर भाजपा की बैठक

नवागांव. भाजपाग्रामीण मंडल बांसवाड़ा की बैठक गुरुवार को ठीकरिया के भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुई। बैठक में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर कार्यकर्ताओं से जनहित में काम करने और संगठन को मजबूत बनाने का आहवान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष हकरू मईड़ा, अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष मणिलाल गुर्जर और विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा महामंत्री रतनलाल रावत, नवीन त्रिवेदी, नरेश पाटीदार, लक्ष्मण जत्ती, पूर्व सरपंच नारेंग डोडियार, हितेश रख, संजय पंड्या सहित कई भाजपाई माैजूद रहे।

परतापुर.भारतीयजन संघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा कार्यालय गढ़ी में विधायक जीतमल खांट के मुख्य आतिथ्य, मंडल अध्यक्ष शांतिलाल लबाना की अध्यक्षता, अरथूना भाजपा मंडल अध्यक्ष पेमजी पाटीदार के विशिष्ट आतिथ्य में मनाई गई। अतिथियों द्वारा उपाध्याय की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर खांट ने पं. दीनदयाल की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विजयपाल पाटीदार, कन्हैयालाल मामू, बहादुर सिंह शक्तावत, कमल किशोर मीणा, केसरीमल नायक, भरत नायक, कैलाश मीणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

तलवाड़ा.भाजपामंडल तलवाड़ा ने भी पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुकेश द्विवेदी, जिपस तोलाराम निनामा तेरसिंह पारगी, जयंतीलाल सेवक, शिवराम सुथार खगेश सोमपुरा, भारतेंद्र त्रिवेदी, हेमेन्