- Hindi News
- अघोषित बिजली कटौती से परतापुर और सुरपुर जीएसएस से जुड़े उपभोक्ता परेशान
अघोषित बिजली कटौती से परतापुर और सुरपुर जीएसएस से जुड़े उपभोक्ता परेशान
परतापुर| डडूकामें शनिवार रात 2.30 बजे से बिजली की अनियमित कटौती ने परेशानी बढ़ा दी है। रविवार देर शाम तक बिजली सुचारू रूप से उपलब्ध नहीं हो सकी थी। गांव के देवजी चौहान, हिमांशु रावल ने बताया कि दिनभर बिजली में हाई वोल्टेज और न्यून वोल्टेज की समस्या रही है।
शनिवार रात 2.30 बजे से यह समस्या जारी है। एक तरफ बिजली कटौती हो रही है तो दूसरी ओर जब बहाल हो रही है उसमें भी वोल्टेज की समस्या रही है। इस संबंध में परतापुर स्थित बिजली विभाग को कई बार सूचना भी दी है, लेकिन समस्या का समाधान पूरा दिन बीत जाने पर भी नहीं हुआ। लोगों ने जेईएन को कई बार फोन से समस्या के बारे में अवगत कराया, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। देर रात को कह दिया गया कि अब रात हो जाने की वजह से समस्या का समाधान नहीं हो सकता।
चिड़ियावासा.सुरपुरजीएसएस से जुड़े गांवों में पिछले चार दिनों से सुबह से शाम तक अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। जिससे चिड़ियावासा, सेमलिया, नयापाड़ा और रुजिया गांवों के उपभोक्ता परेशान है। ग्रामीणों ने बताया कि निगम की ओर से दिन में बिना सूचना दिए बिजली काट दी जाती है वही रातभर भी आना जाना लगा रहता है। ग्रामीणों ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आक्रोश जताते हुए बिजली सप्लाई की व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है।