पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिलोदा में मूर्ति शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

बिलोदा में मूर्ति शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर| बिलोदाके कष्टभंजन हनुमान मंदिर पर शनि महाराज की मूर्ति शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव के 3 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को हुआ।

पं. निकुंज मोहन पंड्या के आचार्यत्व कीर्तिश भट्ट के उपाचार्य में अनुष्ठान शुरू हुए। इसके तहत हेमाद्रि स्नान, प्रायश्चित होम, गणेश मातृका पूजन, पुण्यवाचन, मंडप प्रवेश, कुटीर होम की क्रियाएं संपन्न करवाई गई। संजय पंचाल ने बताया कि मंगलवार को जलाधिवास, पुष्पाधिवास, होम बुधवार को मूर्ति प्रतिष्ठा और पूर्णाहुति होगी।