पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भापोर उपसरपंच पर तलवार से हमले का आरोपी गिरफ्तार

भापोर उपसरपंच पर तलवार से हमले का आरोपी गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपप्रधान के जीत के जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने किया था हमला

नवगांव|उपप्रधान के चुनाव के बाद भापोर में रविवार शाम को उपप्रधान के सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान भापोर के उपसरपंच करण निनामा पर तलवार से हमले के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। रविवार की शाम को करण निनामा पर मुकेश पुत्र रकमा बामणिया और एक अन्य साथी ने करण निनामा पर तलवार से हमला किया था। जिसमें निनामा घायल हो गए थे। जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। कोतवाल गोपीचंद मीणा ने बताया कि एक आरेापी की गिरफ्तारी हो चुकी है।

दूसरी ओर ग्रामीणों ने इस हमले को लेकर कैनाल के किनारे धरना प्रदर्शन किया। जहां मौके पर ही पुलिस सीआई गोपीचंद मीणा पहुंचे और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके पहले ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया। इसके बाद भी ग्रामीणों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती है, तो 10 फरवरी को दाहोद मार्ग जाम किया जाएगा। इस मौके पर सरपंच मोनिता दायमा, रणछोड़ पाटीदार, लक्ष्मण जति, दुधाराम उपप्रधान आदि मौजूद थे।

हमलेके आरोपी को जेल

परतापुर. हमलेके मामले में गिरफ्तार एक आरोपी को गढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार रणछोड़ पुत्र विट्ला मालवीया ने 16 जनवरी को महेश पुत्र भेमजी पाटीदार के खिलाफ मारपीट हमले का मामला दर्ज कराया था। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

नवागांव . उपसरपंच पर हमले के प्रति आक्रोश जताते हुए ग्रामीण।