गोपीनाथ का गड़ा की झुलसी महिला की मौत
परतापुर. गोपीनाथका गडा निवासी संगीता कुंवर प|ी शंकरसिंह झाला 9 सितंबर को गैस चूल्हे पर चाय बनाते समय झुलस गई थी, जिसको इलाज के लिए सागवाड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया था। झुलसी विवाहिता की 20 सितंबर को अहमदाबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई महेन्द्र सिंह पुत्र वीरभद्र सिंह निवासी सागवाड़ा ने गढ़ी पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन चाय बना रही थी उस दौरान गैस की नली फटने से झुलस गई थी। पुलिस ने मर्ग दर्ज किया। वही गढ़ी निवासी छगनलाल पुत्र धूलजी कलाल ने गांव के ही पोपटलाल पुत्र बाबूलाल गढ़ी आबावाड़ी के विरुद्ध रास्ते जाते मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।