- Hindi News
- कॉलेजों स्कूलों में मानवाधिकार संरक्षण की दिलाई शपथ
कॉलेजों-स्कूलों में मानवाधिकार संरक्षण की दिलाई शपथ
जिलेभरमें बुधवार को मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में विविध आयोजन हुए। श्री गोविंद गुरु राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को मानवाधिकार जागरुकता सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. दर्शन अछपाल ने समस्त उपस्थित जन को मानवाधिकारों के संरक्षण और पालन की शपथ दिलवाई। साथ ही सप्ताह भर में आयोजित किए गए कार्यक्रम की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सोमवार को पोस्टर प्रतियोगिता, मंगलवार को व्यक्तित्व विकास में मानवाधिकारों की महत्ती भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस सप्ताह के तहत बुधवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय जोधपुर की उपनिदेशक डॉ. ममता भाटी के मुख्य आतिथ्य में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाटी ने शिक्षा के अधिकार की बात करते हुए इग्नू की ओर से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। डॉ. डीके जैन ने विश्व युद्घ से लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ तक मानवाधिकारों के विकास एवं उनकी संवैधानिक स्थितियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में डॉ. कमला केला एवं डॉ.एसएस वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। आभार प्रदर्शन डॉ. केएम सिंघाड़ा ने माना।
दूसरोंके अधिकारों का उल्लंघन नहीं करने की सीख
हरिदेवजोशी गर्ल्स कॉलेज में मानवाधिकार दिवस पर युवा कौशल विकास प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. आशा मेहता प्राचार्य डॉ. टीआर मेघवाल के संरक्षण में विश्व मानवाधिकार जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत लिखित प्रश्नोत्तरी, परिचर्या, समूह चर्चा, पत्रवाचन कार्यक्रम हुए। युवा विकास केंद्र समन्वयक डॉ. शिप्रा राठौड़ ने बताया कि प्राचार्य डॉ. टीआर मेघवाल ने स्टाफ के समस्त सदस्यों एवं छात्राओं को मानव अधिकारों के संरक्षण एवं उन्नति की शपथ दिलाई। एनएसएस समन्वयक डॉ. प्रतिमा शास्त्री ने भी उदबोधन दिया। टायनी टोटस स्कूल में मानवाधिकार सप्ताह के समापन अवसर पर विद्यार्थियों को मानव अधिकारों की सुरक्षा करने की शपथ दिलाई गई। अध्यक्षता र|ा अय्यर ने की। इस अवसर पर नीलम उपाध्याय, कविता, राजकुमार, हरीश हरियाणी ने विचार व्यक्त किए। धन्यवाद विजय प्रसाद व्यास ने दिया।
परतापुर.राजकीयसावित्री बाई फूले कन्या छात्रावास, गढ़ी में सेवानिवृत्त शिक्षाविद् सेवांजलि सोसायटी, गढ़ी के संस्थापक देवेन्द्र पंड्या की अध्यक्षता तथा अंजना देवड़ा शिक्षिका के