खाद की कमी दूर करने कलेक्टर से की बात
परतापुर| जिलेमें खाद की कमी को दूर करने को लेकर बुधवार को राज्यमंत्री जीतमल खांट ने जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित से चर्चा की। साथ ही किसानों को रबी की फसल के लिए खाद उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित विभाग से बात करने को कहा। इस पर कलेक्टर ने खाद की कमी को शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिलाया। यह जानकारी कुलदीप द्विवेदी ने दी।