जेल में प्रहरी को धमकाने वाला गिरफ्तार
बांसवाड़ा. जेलमें प्रहरी को धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी महबूब को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। शहर कोतवाल गोपीचंद मीणा ने बताया कि जेल प्रहरी बाबू लाल ने 3 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि फरवरी से सिराज अहमद और महबूब दोनों जेल में बंद थे। तब सलीम खान और खान बहादुर दोनों जेल में आरोपियों से मिलकर कुछ सामान दे रहे थे। जब दोनों को मना किया तो महबूब ने जान से मारने की धमकी दी थी। कुछ दिनों बाद महबूब को जमानत पर छोड़ दिया गया था। महबूब पर धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था। जिस पर शुक्रवार को मुखबीर से सूचना मिली की महबूब परतापुर में है। कोतवाली से एसआई श्यामलाल मय जाब्ता परतापुर पहुंचे और महबूब को खान बहादुर के घर से गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया। महबूब मुलत : : राजसमंद का रहने वाला है। जिसके परतापुर निवासी खान बहादुर से अच्छे संबंध है। उल्लेखनीय है कि खान बहादुर अबुलाला हत्याकांड की साजिश रचने में शामिल था। महबूब से भी अबुलाला हत्याकांड को लेकर पूछताछ की जाएगी।