सामाजिक गतिविधियों पर किया मंथन
परतापुर| आदिवासीसमाज भीमकुंड चौखला की बैठक सीरा बावजी मंत्र पर हरिशंकर चरपोटा के मुख्य आतिथ्य, कचरू गरासिया की अध्यक्षता हरिदेव चरपोटा के विशिष्ट आतिथ्य में हुई। बैठक में सामजिक गतिविधियों और राज्यमंत्री जीतमल खांट का अभिनंदन करने पर चर्चा की गई। महासचिव प्रभुलाल भगोरा ने बताया कि 15 दिसंबर को आईएएस हरिकृष्ण डामोर की अध्यक्षता में खांट के अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न होगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है।