पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इल्लड़ कीट के प्रकोप से सोयाबीन और उड़द की फसलें खराब

इल्लड़ कीट के प्रकोप से सोयाबीन और उड़द की फसलें खराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर| गढ़ीक्षेत्र में औसत से कम बारिश होने फसल तैयार होने के समय इल्लड़ कीट का प्रकोप होने से किसानों की फसलें खराब हो गई। बोरी, आंजना के किसानों ने उपखंड अधिकारी नरेश बुनकर को ज्ञापन सौंपकर कम बारिश से फसलें सूखने और सोयाबीन उड़द में इल्लड़ का प्रकोप होने से कई बीघा जमीन में बोई फसल नष्ट होने की समस्या बताई।

ज्ञापन में बताया कि किसानों ने महंगी खाद प्रमाणित बीज के साथ बुवाई की थी। बारिश कम होने बाद में इल्लड़ कीट के प्रकोप से फसलें खराब हो गई। ज्ञापन में किसानों ने सरकार से गिरदावरी करवाकर खराबा के तहत शत प्रतिशत मुआवजा दिलवाने की मांग की है। साथ ही नहरों में पानी छोड़ने की मांग की है। ज्ञापन सौंपते समय दलजी पाटीदार, महिपाल पाटीदार, देवेंग पाटीदार, केवलजी पाटीदार, प्रेमजी पाटीदार, भावेंग, धूलजी, गजेंग, हरीश, विनोद, भरत, योगेश, ललित, धूलजी पाटीदार मौजूद थे।

सज्जनगढ़|तहसीलक्षेत्र सज्जनगढ़ के नॉन कमांड क्षेत्र में सोयाबीन की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई। किसानों ने बताया पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण सोयाबीन की फसल से फूल पूरी तरह से गिर गए। सोयाबीन की फसल नष्ट होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। वही दूसरी ओर फसल पर इल्लड़ ने भी नुकसान पहुंचाया। कीटनाशी छिड़कने के बाद भी कोई असर नहीं हुआ। किसानों ने नष्ट हुई सोयाबीन की फसल का मुआवजा मांगा है।

परतापुर. गढ़ी क्षेत्र के बोरी गांव में सोयाबीन की फसल को लगी इल्लड़।