जैन समाज ने दी आज से आंदोलन की चेतावनी
परतापुरजैन समाज द्वारा एक वैवाहिक कार्यक्रम में समाज के एक व्यक्ति की बेटी के अचानक गायब होने के मामले में दो दिन बाद कुछ पता नहीं लगने पर कार्रवाई की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार केशरसिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। समाज अध्यक्ष तेजपाल सवोत के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में आरोप लगाते हुए बताया कि समाज की बेटी काे हार्दिक भावसार नाम का एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामले में दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। ज्ञापन में समाजजनों ने मामले में कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार से आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपते समय उपाध्यक्ष खुशपाल पंचोरी, सचिव हितेश दोसी, प्रकाश नागदा, अशोक कोठारी, खुशपाल सवोत, भरत कोरावत, विनोद दोसी, सुशील पंचोरी मौजूद थे।
परतापुर. समाज की बेटी का सुराग लगाने की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते परतापुर जैन समाज के सदस्य।