- Hindi News
- नेशनल हाईवे पर हुए गड्ढे ही गड्ढे, मिट्टी से पाटा
नेशनल हाईवे पर हुए गड्ढे ही गड्ढे, मिट्टी से पाटा
सड़क का कार्य जल्द शुरू कराने की मांग
परतापुर. डोबापाड़ागांव की मुख्य सड़क पर डामरीकरण होना है। विभागीय मापदंड के अनुसार सड़क की चाैड़ाई कम से कम 20 फीट होनी चाहिए, लेकिन मौके पर चौड़ाई काफी कम होने से सड़क का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने मसले का निराकरण कराते हुए कार्य शुरू कराने की मांग की है।
नेशनल हाइवे 113 पर पाड़ी के निकट मिट्टी से किए गए पेचवर्क।
तांबेसरा की सड़क गड्ढों में तब्दील
सज्जनगढ़. तांबेसरा गांव में जाने वाली सड़क पूरी तरह से गड्ढाें में तब्दील हो गई। तांबेसरा बस स्टैंड पर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हंै। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुशलगढ़ विधायक को ज्ञापन देकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। साथ ही समस्या का समाधान शीघ्र नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
मामला सामने आने के बाद जब विभागीय अफसरों से संपर्क किया तो विभाग ने कहा कि पूरी सड़क ही नई बन रही है। इस संबंध में नेशनल हाईवे के सहायक अभियंता सुबोध मलिक ने बताया कि पूरी सड़क ही नई बना रहे है, इसलिए अभी मिट्टी से पाटा गया है। इस संबंध में अभी करीब दो महीनों का समय ओर लगेगा।
विभाग बोला - पूरी सड़क नए सिरे से बनाएंगे
भास्कर न्यूज. बांसवाड़ा
नेशनल हाईवे 113 के गड्ढों को भी मिट्टी से पाट दिया है। वहां से गुजरने वाले हर शख्स को आम लोगों के साथ मजाक लग रही है। शहर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर स्थित बोरवट से आगे और बड़ोदिया से पहले तक की सड़क पर जहां जहां गड्ढे है, वहां पर नेशनल हाइवे की ओर से केवल मिट्टी डाली गई है।
इस 8 किमी की सड़क पर 132 से ज्यादा मिट्टी के थिकड़े लगाए गए है। हालांकि कुछ ऐसे गड्ढे भी है, जहां या तो मिट्टी निकल गई है या फिर मिट्टी डाली ही नहीं गई है। जबकि इस सड़क के पेचवर्क के लिए 1 करोड़ रुपए का ठेका होना बताया जा रहा था।