जहरीले जानवर के काटने से मौत
परतापुर. गढ़ीपुलिस थाना के खेड़ा गांव में एक व्यक्ति की जहरीले जानवर के काटने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार खेड़ा निवासी राजाराम पुत्र एकलिंग रेबारी (45) शुक्रवार को खेत में पानी पिलाने गया था। इस दौरान जहरीला जानवर ने काट लिया। बेसुध अवस्था में राजाराम को परतापुर अस्पताल लाए जहां उसने दम तोड़ दिया। एएसआई गोविंद सिंह परतापुर ने मौका पर्चा बनाया और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शकर की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया।