गढ़ी में बैंक मित्र केंद्र का शुभारंभ
परतापुर. गढ़ीतहसील कार्यालय के पास बैंक मित्र केंद्र का शुभारंभ पूर्व प्रधान हंतोकदेवी चरपोटा के मुख्य आतिथ्य, एनआईसीटी के शिवनारायण गुर्जर की अध्यक्षता और शिक्षाविद् विलराम राठौड़ तथा औंकार निनामा के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ।
कॉर्डिनेटर शंकरलाल जोशी ने बताया कि केंद्र पर जीरो बैलेंस पर आम लोगों के खाते खोले जाएंगे। जिनमें सरकार की सभी योजनाओं का पैसा सीधे जमा हो सकेगा। आभार प्रबंधक दीपक भंडारी ने माना। इस अवसर पर कैलाश भंडारी, महेंद्र वैष्णव, कालिया फुआजी, अनिता भंडारी, भावना वैष्णव, गुलशन भट्ट, विमल पाटीदार सहित कई लोग मौजूद थे।