पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनसुनवाई में दर्ज प्रकरण पर अब तक सुनवाई नहीं

जनसुनवाई में दर्ज प्रकरण पर अब तक सुनवाई नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर. ग्रामपंचायत साकरिया के वडी खेण माताजी मंदिर पर वर्ष 2013-14 में विधायक मद से 3 लाख की लागत से नवयुवक मंडल वाल्मीकि भील समाज द्वारा बारादरी भवन स्वीकृत करवाया था।

भवन के लिए भूमि से मात्र 5-6 फीट तक आरसीसी के पिलर खड़े करके अधूरा छोड़ दिया गया। इस संबंध में नवयुवक मंडल द्वारा पिछली 23 अगस्त को सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में परिवाद संख्या 27 के तहत जनसुनवाई में प्रकरण का पंजीयन करवाया गया था। इसके बाद भी अब तक मामले में कोई सुनवाई नहीं होने से भवन का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। गांव के कोदरा, शंकर, हरीश, रमणलाल, लालजी डिंडोर ने जनसुनवाई प्रभारी को अविलंब सुनवाई कर कार्य शुरू कराने की मांग की है।