स्वाइन फ्लू
उदयपुर से दवाइयां,वीटी मीडिया और मास्क लाए
झड़स की लड़की को स्वाइन लू
जिलेभर में स्वाइन फ्लू के प्रकाेप का डर, अस्पतालों में रोगियों की कतारें, कई मरीज जांच के लिए कर रहे हैं पलायन
बांसवाड़ा। स्वाइनफ्लू के बढ़ते असर को देखते हुए सीएमएचओ डॉ. बीपी वर्मा ने उदयपुर से दवाइयां, वीटी मीडिया और मास्क मंगवाए। उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएमएचओ डॉ.रमेश शर्मा एक हजार टेमी फ्लू की टेबलेट, 6 वीटी मीडिया और मास्क लाए हैं। जयपुर से टेमी फ्लू की टेबलेट, वीटी मीडिया, मास्क लेकर रवाना हुआ ट्रक शनिवार शाम उदयपुर पहुंचर, जिसके रविवार सुबह आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू का स्टेज में उपचार संभव है और इसकी बी और सी स्टेज गंभीर होती है।
इधर, एमजी अस्पताल में रोगियों की भीड़ बढ़ने को ध्यान में रखते हुए ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सर्वेश बिसारिया के आग्रह पर स्वास्थ्य निरीक्षक और एक आयुष डॉक्टर की ड्यूटी तीन पारियों में अराउंड क्लॉक लगाई है। वे सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक, 1 से शाम 7 बजे तक और शाम 7 से सुबह 7 बजे तक आने वाले रोगियों की कंट्रोल रूम पर काउंसलिंग करेंगे।
एमजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू के डर से रोगियों की लगी कतार। यहां पूरे दिन इसी तरह भीड़ रही।