- Hindi News
- परतापुर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर कल
परतापुर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर कल
परतापुर. कस्बेके भाविन चश्मा घर दृष्टि नेत्रालय के सानिध्य में 9 फरवरी को एसबीबीजे एटीएम के सामने नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। भाविन श्रीमाली ने बताया कि शिविर में मोतियाबिंद, काला-पानी की नि:शुल्क जांच, भेंगापन सहित आंखों संबंधी रोगों की जांच, डायबिटीज के रोगियों की जांच, नि:शुल्क आंखों के नंबर की जांच की जाएगी। शिविर में दवाइयां ऑपरेशन लेंस प्रत्यारोपण भी नि:शुल्क होंगे। ऑपरेशन योग्य रोगियों का पंजीयन कर उन्हें दाहोद ले जाया जाएगा।