बांसवाड़ा. परतापुर| गढ़ी पुलिस थाने में एक युवती ने कमजी पुत्र चमना, गीता पत्नी कमजी के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया कि 17 जुलाई को दोपहर में अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी कि आरोपी कमजी ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
पुलिस ने कोहाला के वाटा निवासी कमजी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया। वही परतापुर डूंगरी निवासी फैयाद मोहम्मद पुत्र आलम खां को सट्टे की पर्ची काटते कांस्टेबल रमणलाल ने गिरफ्तार किया साथ ही उसके कब्जे से 260 पर्चियां बरामद की। मोर गांव करकरड़िया निवासी वरदिया पुत्र रखन लबाना ने चुन्नीलाल भील निवासी मिलेमिया झालोद के खिलाफ धोखाधड़ी से भैंस ले जाने का मामला दर्ज करवाया है।