किसानों को कीट नियंत्रण की जानकारी दी
परतापुर| ग्रामपंचायत खेरन का पारड़ा में शुक्रवार को कृषि अधिकारी छगनलाल मीणा के सानिध्य में महिला किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। किसानों को मक्का की फसल में फड़का कीट नियंत्रण के लिए दवाइयों का उपयोग करने, सोयाबीन की फसल पर लगी इल्लड़ से बचाव की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान कनिष्ठ लिपिक सुभाष पाटीदार ने पंचायत राज की समस्त योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन के पूर्व महिलाओं से प्रश्नोत्तरी में आने वाली प्रथम मंजु, द्वितीय आशा, तृतीय शारदा को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक श्याम सुंदर शाडिल्य, रमणलाल, हरीश, सहित कई महिला कृषक मौजूद थी।