- Hindi News
- कन्या भ्रूण हत्या रोकने पर वार्ता प्रस्तुत की
कन्या भ्रूण हत्या रोकने पर वार्ता प्रस्तुत की
बड़ोदिया| कस्बेके आदर्श राउमावि में शुक्रवार को विधिक चेतना अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए। जिसमें राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक अंसार मोहम्मद द्वारा कन्या भ्रूण हत्या रोकने और तंबाकू निषेध विषय पर वार्ता प्रस्तुत की। साथ ही कन्या भ्रूण हत्या एक सामाजिक कलंक विषय पर निबंध स्पर्धा भी हुई।
संस्था प्रधान गोपाल कृष्ण जोशी ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में प्रथम चेतना पंचाल, द्वितीय मिताली जोशी उदित जोशी तृतीय रहे। बागीदौरा.बोड़ीगामास्कूल में शुक्रवार को विधिक चेतना शिविर के तहत निबंध और पोस्टर स्पर्धा हुई। प्रधानाचार्य मानवेंद्र आचार्य ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में युवराज प्रथम, जीवा द्वितीय, रोशनी भाग्यश्री तृतीय, पोस्टर स्पर्धा में दीपिका पारगी प्रथम, राहुल द्वितीय, कविता सपना तृतीय रही। संचालन अश्विनी जोशी ने किया आभार परमेश्वर पंड्या ने जताया। परतापुर.राबाउमाविपरतापुर को राज्य विधिक चेतना शिविर के तहत सुमित्रा बामनिया के निर्देशन में निबंध, वाद विवाद, पोस्टर प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्या एंजिलिका पलात ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। जूही त्रिवेदी,निशा भाटिया, नेहल सवोत, नैना पंचाल,अर्चना, हिना, मीनाक्षी भाटिया, मनीषा पारगी, फरहाना आदि छात्राओं ने भाग लिया तथा प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया। अनामिका भट्ट, लता दोसी, विमला परमार, कलावती शुक्ला, शमीम कुरैशी ने सहयोग दिया।