पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी टेल पर पानी पहुंचाने का मुद्दा उठाया

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी टेल पर पानी पहुंचाने का मुद्दा उठाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापु। ब्लॉककांग्रेस कमेटी गढ़ी और सरेड़ी बड़ी ने पूर्व विधायक कांता भील के नेतृत्व में माही का पानी नहीं मिलने की शिकायत को लेकर उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार केशरसिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। गढ़ी, परतापुर, भगोरा, नवागांव, भीमसौर, सालिया, वजाखरा, रोहिड़ा, बोदिया, मोर, अगरपुरा, सरेड़ी छोटी, टिमुरवा गांवों में सिंचाई का पानी नहीं मिल पाया, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष गढ़ी वासुदेव पाटीदार, ब्लॉक अध्यक्ष सरेड़ी बड़ी देवेंद्र त्रिवेदी, उपप्रधान विनोद शर्मा, पंसस मंजुला व्यास, पार्वती पारगी, देवाभाई, वीरभद्रसिंह, पूर्व प्रधान हंतोक चरपोटा, दशरथसिंह, सरपंच मगनलाल, शंकरलाल खराड़ी, नानूलाल, कोदरीदेवी, रमेश डोडियार मौजूद थे। परतापुर माइनर से सिंचाई करने वाले किसानों ने भी तहसीलदार को ज्ञापन देकर पानी दिलाने की मांग की है। इस दौरान शंकरलाल बामनिया, रामा, कमल, सुखलाल, रामा ,कालिया मौजूद थे।

परतापुर. तहसीलदार को ज्ञापन देते गढ़ी सरेड़ी बड़ी के कार्यकर्ता।