बड़ी सरवा लूट मामले में आरोपी को पकड़ा
मोहकमपुरा | एमपीके चोरों को राजस्थान में बुलाकर डकैती करने के दौरान ग्रामीणों की ओर से एक चोर को पकड़ लिया था। जिससे प्रारंभिक पूछताछ में पाटन थाना पुलिस ने बड़ी सरवा के दरोबाडिय़ा गांव के तोलिया को गिरफ्तार किया। जिसे बाद में कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे दो दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। इससे पुलिस को चोरी के बड़े खुलासे की संभावना है।
दुर्घटनाके दो प्रकरण दर्ज : हेडकांस्टेबल राजेंद्रसिंह द्वारा टेंपो चालक मोहन पुत्र भातु निवासी हालिया महुडा के खिलाफ और परतापुर चौकी प्रभारी गटवर सिंह ने जीप चालक राजमल पुत्र नगजी निवासी नगारचीवडला के खिलाफ मामला दर्ज कराया।