माई गरबा मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन
परतापुर| श्रीमाई गरबा मंडल परतापुर की नई कार्यकारिणी का गठन राजेंद्र प्रसार श्रीमाली, भंवरलाल पंचाल के सानिध्य में हुआ। इसमें संरक्षक खुशपाल झाला, कालिदास गहलोत, मणिलाल श्रीमाली, भंवरलाल पंचाल, राजेन्द्रप्रसाद श्रीमाली, रमणलाल सोनी, अध्यक्ष कांतिलाल पंचाल, उपाध्यक्ष राकेश पंचाल, मोहनलाल पंचाल, कोषाध्यक्ष विजय शर्मा, दीपक सोनी, सचिव विशाल सोनी, सहसचिव सुभाष भट्ट को मनोनीत किया गया। बोरी गांव के नवयुवक मंडल अध्यक्ष रतनलाल पाटीदार ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुजरात से गरबा गायकों द्वारा डीजे साउंड के साथ गरबों का आयोजन लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में होंगे। आयोजन के दौरान सर्वश्रेष्ठ गरबा खेलने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।