रेंजर-रोवर सीख रहे स्काउट के नियम
बांसवाड़ा| स्काउटगाइड की ओर से पांच दिवसीय योग्यता अभिवृद्धि और प्रवीण, निपुण शिविर में जिले की 9 कॉलेजों के रेंजर और रोवर (कॉलेज के छात्रों के स्काउट और गाइड को रेंजर और रोवर कहते हैं) भाग ले रहे हैं। गत 15 से लेकर 19 सितंबर तक चलने वाले इस शिविर में रेंजर और रोवर को स्काउट के नियम सिखाए जा रहे हैं, तो उन्हें दैनिक कामकाज, सेवा कार्य के दौरान उनकी भूमिका की जानकारी दी जा रही है। सीओ गाइड विजयलक्ष्मी वर्मा के मार्गदर्शन में चल रहे इस शिविर में 9 कॉलेजों से 74 रोवर और 58 रेंजर हिस्सा लेे रहे हैं। मणिलाल वैष्णव ने बताया कि 17 सितंबर के कार्यक्रम की शुरूआत बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गोपाल पंड्या के मुख्य आतिथ्य में और आयोजन स्थल के प्रोपाइटर नीरज मेहता की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान गोपाल पंड्या ने स्काउट का ध्वजारोहण कर कहा कि स्काउट और गाइड की पहचान देश में सेवा कार्य को लेकर होती है। जहां कई कार्यक्रम होता है, वहां स्काउट गाइड हो तो उसकी सफलता नहीं कहीं जा सकती है। कार्यक्रम में डॉ. आशा मेहता, पवन पुरोहित, हेमंत उपाध्याय, पीयूष उपाध्याय, दिनेश चरपोटा, दीप्ति, सूरज अहारी और अनिल जोशी मौजूद थे।
परतापुर. राजस्थान राज्य स्काउट गाइड स्थानीय संघ गढ़ी-परतापुर के स्काउट्स गाइड की संगोष्ठी और वार्षिक अधिवेशन राउमावि भीमसौर में 19 20 सितंबर को होगा। यह जानकारी संघ के सचिव गलजी पाटीदार ने दी।
स्काउट गाइड संगोष्ठी अधिवेशन 19 से
काली कल्याण धाम परिसर में कैंप फायर में रेंजर-रोवर के वेश में कॉलेज विद्यार्थी।