पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुमजी का पारड़ा में बैंक मित्र केंद्र का शुभारंभ

कुमजी का पारड़ा में बैंक मित्र केंद्र का शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर| ग्रामपंचायत चौपासाग के कुमजी का पारड़ा में बैंक मित्र केंद्र का शुभारंभ प्रबंधक सुरेश जैन के मुख्य आतिथ्य, वार्डपंच देवीसिंह चौहान की अध्यक्षता उपसरपंच अशोक मेहता के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर कॉर्डिनेटर शंकरलाल जोशी ने जानकारी दी कि केंद्र बैंक ऑफ बड़ौदा से अनुबंधित एनआईसीटी का उपक्रम है। यहां पर जीरो बैलेंस पर आम लोगों के खाते खोले जाएंगे, जिनमें जन-धन, भामाशाह, जननी सुरक्षा, पेंशन, छात्रवृत्ति सहित अन्य योजनाओं की राशि जमा होगी। संचालन मनोज जोशी ने किया।

परतापुर. कुमजी का पारड़ा में बैंक मित्र केंद्र का उदघाटन करते अतिथि।