पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सजा मां का दरबार, आराधना की तैयारी

सजा मां का दरबार, आराधना की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर| कस्बेके लक्ष्मीनारायण मंदिर चौक शीतला माता चौक पर शारदीय नवरात्र की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। लक्ष्मीनारायण चौक पर साज सज्जा डेकोरेशन किया गया है। गरबा खेलने के लिए चौक की मरम्मत की जा रही है। साथ ही रेलिंग आदि लगाई जा रही है।

वहीं, माता के दरबार को इस वर्ष विशेष सजाया जा रहा है। जिसमें प्रतिमा को लाईटिंग से जोड़ा गया है। वहीं, शीतला माता मंदिर चौक पर भी डेकोरेशन किया गया है। वहींमाध्यमिकशिक्षा विभाग, राजस्थान बीकानेर द्वारा शिक्षक दिवस प्रकाशन 2014 के तहत सृजनशील शिक्षकों की रचनाओं का प्रकाशन किया गया। जिसमें बांसवाड़ा से गढ़ी उपखंड के ग्राम बोदिया के शिक्षक कवि कैलाश गिरि गोस्वामी (व.अ राउमावि मोटागांव) की कविता वीर शहीदों को सलाम तथा लघुकथा एक ढेले की महत्वाकांक्षा प्रकाशित हुई है। विजय गिरि गोस्वामी व.अ. रामावि रोहनिया लक्ष्मण सिंह की कहानी तकदीर, बालगीत-बादल, राजस्थानी दोहे-सरहद की रक्षा करूं तथा गजल प्रकाशित हुई है। इसी तरह भारत दोसी (बांसवाड़ा) की कविता क्यूं तुझे बुरा क्यूं नहीं लगता तथा देवेंद्र पंड्या गढ़ी की कविता परिणाम भी प्रकाशित हुई है। बागीदौरा. नवरात्रिस्थापना को लेकर कस्बे के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। वैष्णव समाज के सानिध्य में नवरात्रि की पूर्व तैयारियां जोरों पर है। इसी क्रम में कस्बे के रणछोडऱाय मंदिर को आकर्षक रंग-बिरंगी पन्नियों से सजाया गया है।