पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आज

नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर. महावीरइंटरनेशनल गढ़ी परतापुर दृष्टि नेत्रालय दाहोद के सानिध्य में परतापुर में रविवार को नि:शुल्क नेत्ररोग जांच ऑपरेशन के लिए पंजीयन शिविर लगेगा। चेयरमैन अजीत कोठिया ने बताया कि त्रिनेत्र सीमेंट लिमिटेड वजवाना के सौजन्य से यह शिविर तैयबियाह स्कूल, फखरी हॉस्पिटल के पास सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगा। शिविर में ऑपरेशन योग्य रोगियों का पंजीयन कर दाहोद ले जाया जाएगा। शिविर में नेत्रदान महादान प्रोजेक्ट के तहत मरणोपरांत नेत्रदान के लिए संकल्प पत्र भी भरवाए जाएंगे।