- Hindi News
- बिलोदा में मूर्ति प्रतिष्ठा की पूर्णाहूति
बिलोदा में मूर्ति प्रतिष्ठा की पूर्णाहूति
परतापुर| बिलोदागांव के (गुजरात के सारणपुर का प्रतिबिंब) कष्ट भंजन हनुमान मंदिर पर 3 दिवसीय शनि महाराज की मूर्ति शिखर प्रतिष्ठा की विधिवत बुधवार को पूर्णाहुति की गई। संजय पंचाल ने बताया कि बुधवार को पं. निकुंज मोहन पंड्या के आचार्यत्व कीर्तिश भट्ट के उपाचार्य में प्रधान कुंड के यजमान मुकेश पंचाल बोरी, राम दरबार की मूर्ति प्रतिष्ठा कोदर पाटीदार नानूलाल पंचाल, शिखर प्रतिष्ठा रमणलाल पंचाल, शनि महाराज मूर्ति की प्रतिष्ठा गंगाराम पंचाल, शिखर प्रतिष्ठा पंच परिवार द्वारा की गई।