पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गढ़ी, गांगड़तलाई और कुशलगढ़ में भाजपा ने किया सदस्यता अभियान पर मंथन

गढ़ी, गांगड़तलाई और कुशलगढ़ में भाजपा ने किया सदस्यता अभियान पर मंथन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर| भाजपा गढ़ी मंडल की बैठक पंचायत समिति के पंड्या हॉल में राज्यमंत्री जीतमल खांट के मुख्य आतिथ्य, मंडल अध्यक्ष दौलतसिंह सिसोदिया की अध्यक्षता प्रधान लक्ष्मण डिंडोर, उपप्रधान विजयपाल पाटीदार, शांतलाल लबाना, कैलाश मीणा, दिलवरसिंह के विशिष्ट आतिथ्य में सपन्न हुई। प्रभारी खगेश सोमपुरा ने सदस्यता अभियान पर जानकारी दी। बैठक में कन्हैयालाल डामोर, पंकज पाटीदार, रूपेंग पाटीदार, नंदलाल जोशी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रोहनवाड़ी. भाजपा गांगड़तलाई मंडल की बैठक गुरुवार को रोहनवाड़ी के शिव मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष माधवलाल पंचाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा के सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने पर मंथन किया। साथ ही नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। इस अवसर पर खेमराज गरासिया, गिरीराज शर्मा, दलसिंग कटारा सहित कई भाजपाई मौजूद रहे। कुशलगढ़. भाजपा ग्रामीण मंडल कुशलगढ़ की बैठक गुरुवार को नागनाथ मंदिर परिसर में हुई। बैठक में पंचायत इकाइयों के प्रभारी नियुक्त किए। साथ ही सदस्यता अभियान के बारे में मंथन किया। इस अवसर पर नए मंडल अध्यक्ष कानहींग रावत का सभी ने अभिनंदन किया। बैठक मंे विधायक भीमाभाई डामोर, सदस्यता प्रभारी मधुसूदन व्यास, पूर्व प्रधान विजयसिंह देवदा, भूरजीभाई, दौलसिंह, कालूसिंह, जगदीश आर्य, रूपजीभाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।