पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 9 शिक्षक 58 विद्यार्थी फिर भी फिसड्डी

9 शिक्षक 58 विद्यार्थी फिर भी फिसड्डी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर . उपखण्ड अधिकारी बजरंगलाल वर्मा ने रामावि कुमजी का पारडा और उप्रावि नवापादर स्कूलों का संबलन के तहत निरीक्षण किया। विद्यार्थियों से सवाल जवाब करने के साथ शिक्षा की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग गया। कुमजी का पारड़ा विद्यालय की स्थिति न्यून पाई गई। जिसमें चौथी कक्षा के बच्चे को पाठ पढना नही आया। गणित के सवाल भी नहीं आए। नवापादर में 58 छात्रों पर 9 शिक्षक पदस्थापित है। फिर भी बच्चों की रिपोर्ट फिसड्डी बनी हुई है। जबकि यहां पर शिक्षा विभाग ने चहेतों की प्रतिनियुक्ति कर रखी है। निरीक्षण के दौरान 58 छात्रों में से मात्र 29 छात्रों की उपस्थिति थी। संस्था प्रधान मुकेश पाटीदार ने बताया कि गांव में कोई आयोजन को लेकर छात्र विद्यालय नहीं पहुंचे।