- Hindi News
- गढ़ी में खाद्य सुरक्षा की कार्यशाला, गैरहाजिर सचिवों को नोटिस
गढ़ी में खाद्य सुरक्षा की कार्यशाला, गैरहाजिर सचिवों को नोटिस
परतापुर| गढ़ीपंचायत समिति में गुरुवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान रसद अधिकारी ओम प्रकाश कविया, उपखंड अधिकारी बजरंगलाल वर्मा, तहसीलदार केशरसिंह चौहान, खाद्य निरीक्षक हजारीलाल अलौरिया ने सचिवों पटवारियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर पटवारी ग्राम सेवकों को पाबंद किया गया कि 24 फरवरी तक उचित मूल्य दुकानदारों से प्राथमिकता श्रेणी प्रथम में सम्मिलित परिवारों की सूची प्राप्त कर सत्यापन करें और कार्यालय को उपलब्ध करवाएं। उपखंड अधिकारी विकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अपने अधिनस्थ पदस्थापित ग्राम सेवकों पटवारियों को पांबद करें कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र परिवारों की सूचियों का सत्यापन निर्धारित समय सीमा में करें। तलवाड़ा.पंचायतसमिति तलवाड़ा के सभागार में गुरुवार को खाद्य सुरक्ष योजना की प्रभावी क्रियान्विति को लेकर सचिवों की बैठक हुई। बैठक में कई सचिवों के गैरहाजिर रहने और योजना संबंधी जानकारी नहीं मिलने पर बीडीओ ने कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टिकरण मांगा।