- Hindi News
- ससुराल पीहर में राजीनामा नहीं हुआ, तो मुकदमा दर्ज
ससुराल-पीहर में राजीनामा नहीं हुआ, तो मुकदमा दर्ज
निदेशक साइंटिस्ट ने किया जैविक खेती का निरीक्षण
परतापुर| गढ़ीपुलिस थाना क्षेत्र के अधीन साकरिया गांव निवासी मणि प|ी रमणलाल ने नानू, राजू, गौतम, गुलाब सहित 9 जनों पर समाज से बहिष्कृत करने और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट में बताया कि मेरी पुत्री दीपिका का विवाह एक वर्ष पूर्व कुमजी का पारड़ा निवासी हरीश बुनकर से करवाया था। घटना 4 फरवरी 2015 की है। मेरी बेटी और उसके पति में अनबन चल रही है। ससुराल वालों और कुमजी का पारड़ा के पंचों ने फैसला दिया था, कि मेरी पुत्री के भरण-पोषण के तहत पूरी व्यवस्था ससुराल वाले करेंगे। इसके बाद राजीनामा कर देंगे।
गांव के पंचों पर कुमजी का पारड़ा गांव के पंचों ने दबाव बनाया और बिना रकम के राजीनामा करने की बात कही। लेकिन मणि के पति और बेटी ने यह फैसला मानने से मना कर दिया तो समाज ने पूरे परिवार को बहिष्कृत कर दिया। साथ ही 1 लाख रुपए की राशि का जुर्माना तय किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दूसरी ओर बेटी दीपिका ने भी अपने पति और अन्य परिजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। जिसमें रस्सी से बांधकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों ही मामलों में जांच कर रही है।
लड़कीभगाकर ले जाने का केस
बांसवाड़ा.सज्जनगढ़ थाने में एक पीड़िता की मां ने राठ धनराज निवासी पिंटू के खिलाफ उसकी बेटी को भगाकर ले जाने का मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार 3 सितंबर को आरोपी उसे बहला फुसलाकर छोटा डूंगरा से भगाकर ले गया था।
मारपीटका मामला दर्ज :अरथूना थाना क्षेत्र के अधीन टिमुरवा निवासी पवन पुत्र हुरजी डामोर ने थाने में रिपोर्ट देकर देवीलाल, राकेश पर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार मारपीट में वह घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
मडकोला मोगजी बडलिया में जैविक खेती का निरीक्षण करते कृषि वैज्ञानिक।